मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा। सुबह-शाम पड़ रही हल्की सर्दी ने समस्या और बढ़ा दी है। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लग गई। इमरजेंसी वार्ड में भी बुखार से पीड़ित 13 मरीज भर्ती कराए गए।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सीनियर व जूनियर चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखा गया। डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 185 मरीजों का उपचार किया है। जिसमें 122 मरीज बुखार से ग्रसित थे। वहीं इमरजेंसी वार्ड में बुखार के 13 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कर उपचार दिया गया।