फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में किसान, आलू की लागत निकलना मुश्किल

विज्ञापन
अलीगंज रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालकर ले जाते किसान ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। विषम हालातों को लेकर किसान मुसीबत में है। बेमौसम हुई बरसात से जहां आलू की बुवाई प्रभावित हुई है। वहीं कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू को निकालने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। बाजार में आलू की कीमत पिछले वर्षों के मुकाबले कम है। ऐसे में किसानों को आलू की लागत निकालना मुश्किल हो गया है। जिले के 18 कोल्ड स्टोरेज में अभी हजारों क्विंटल आलू रखा है।
विज्ञापन

जिले के कोल्ड स्टोरेज संचालकों को विभाग की ओर से नोटिस थमा दिया गया है। कहा गया है कि अगर 30 नवंबर तक कोल्ड स्टोरेज को खाली नहीं किया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के भय से कोल्ड स्टोरेज संचालक किसानों पर दबाव बना रहे हैं। बाजार में आलू 12 से 16 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। जबकि पिछले साल इन दिनों 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिका था।
40 फीसदी आलू की निकासी बची
जिले में कुल 18 कोल्ड स्टोरेज हैं, जिनकी भंडारण क्षमता 105648.5 मीट्रिक टन है। इन सभी से लगभग 60 फीसदी आलू की निकासी हो चुकी है। शेष 42259.4 मीट्रिक टन आलू की निकासी के लिए किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर किसान नहीं निकालते हैं तो उनके आलू के पैकेट बाहर रख दिए जाएंगे।
विज्ञापन

163 क्विंटल आलू का बीज विभाग पहुंचा
उद्यान विभाग के बीज सहायक सुनील यादव ने बताया कि इस साल आलू की बुवाई के लिए शासन की ओर से करीब 163 क्विंटल आलू का बीज उपलब्ध हो चुका है। किसान आवेदन कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल के लिए कुल 600 क्विंटल आलू का बीज आवंटित हुआ है। जिसमें 163 क्विंटल आलू का बीज उपलब्ध हो चुका है। उन्होंने बताया कि आलू का बीज 2080 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें