फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिल्ली प्रदर्शन को लेकर किसान नेता अनिल हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को समर्थकों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा था। भानुप्रताप सिंह की घोषणा के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह दिल्ली जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इस पर पुलिस ने यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार सिंह को उनके घर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस पूरे दिन अलर्ट रही, पुलिस ने किसान संगठनों के पदाधिकारियों की हर सक्रियता पर पैनी नजर रखे हुए है। अनिल कुमार के हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी पर उनके आवास पर एकत्रित हुए किसान नारेबाजी करते हुए पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताने लगे। किसान नेता अनिल कुमार सिंह ने कहा शांतिप्रिय आंदोलन करना देश के हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। सरकार के दवाब में लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें