न्यायालय परिसर में प्रवेश के दौरान चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : ETAH
एटा। बिजनौर कोर्ट में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने अदालत में पेशी पर आए आरोपियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर एक की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वादकारियों की गेट पर ही एंट्री होने से पहले गहन जांच पड़ताल के बाद प्रवेश किया गया।
कचहरी स्थित अदालत परिसर की बुधवार को कड़ी सुरक्षा की गई। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश सुरक्षा कर्मियों को दिए गए। अदालत परिसर में आने वाले हर वादकारियों को बॉडी स्केनर और सामान को लगेज स्केनर से होकर गुजरना पड़ा। बिना जांच पड़ताल के किसी भी वादकारी की एंट्री नहीं दी गई। कोर्ट परिसर की सुरक्षा को पहले से पुख्ता किया गया ताकि किसी भी तरह की वारदात करने का अपराधी को मौका न मिले। बता दें कि दीवानी न्यायालय परिसर में भी दोहरा हत्याकांड हो चुका है।