फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम ने ली किसान की जान

Mon, 30 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार को फिर बिगड़े मौसम के तेवर ने एक किसान की जान ले ली। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश भी हुई। इससे पहले से फसल का नुकसान झल रहे राम सिंह (45)की मौत हो गई।
विज्ञापन




राम सिंह निवासी उड़ैर पिछले दिनों हुई बारिश में हुई फसल की तबाही के कारण परेशान था। उसके परिवार की 14 बीघा जमीन है और इतनी ही जमीन पट्टे पर लेकर खेती करता था। उसके पिता एक वर्ष पूर्व अंधे हो चुके हैं छह बच्चे है। रविवार को मौसम बिगड़ते ही उसे घुटन और बेचैनी होने लगी। बच्चे पड़ोस में ही रहने वाले समरपाल सिंह को बुलाकर लाए। बेचैनी के बीच किसान बार-बार बादलों की गड़गड़ाहट और फसल बर्बादी की बात कह रहा था। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम रामदास, तहसीलदार आरपी वर्मा मौके पर पहुंच गए। राजस्व टीम ने परिवारीजनों से किसान को पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन इस बात पर परिवारीजन तैयार नहीं हुए। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि एडीएम से वार्ता करकेमुआवजा दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें