फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से परिवार के चाचा भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़ (एटा)। एटा-आगरा मार्ग पर रविवार रात कासगंज निवासी पारिवारिक रिश्ते के चाचा-भतीजे बस के इंतजार में मुख्य बाजार से कुछ दूरी पर खड़े थे। एक ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर सोमवार को कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा के मोहल्ला केवल निवासी कैलाशचंद्र ने बताया कि परिवार का 35 वर्षीय छोटा भाई गौरव और 25 वर्षीय भतीजा विमल रविवार को एक रिश्तेदारी में फिरोजाबाद गए थे। वहां से देर शाम लौटने के बाद दोनों ने अवागढ़ में महावीर ढाबा पर खाना गया। इसके बाद ढाबे के पास ही बस के इंतजार में खड़े हो गए। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। वहीं ट्रक का जब्त कर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फिरोजाबाद में है गौरव की ससुराल
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन ने बताया कि फिरोजाबाद में गौरव की सुसराल है। पत्नी व बच्चे कई दिनों से वहां थे तो उनसे मिलने के लिए गौरव वहां गया था। उनके साथ ही विमल भी गया था। गौरव व विमल रिश्ते में चाचा- भतीजे थे, लेकिन दोनों में दोस्ती थी। अधिकांश जगह एक-दूसरे के साथ ही जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें