फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारीजन किए सम्मानित

Mon, 29 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, संगठन के लिए जेल यात्रा करने वाले और वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन




जिला अध्यक्ष डा. शशी लता चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी के एजेंडे पर कार्य करें। देश व प्रदेश में शांति कायम करने के लिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक चेतना की नींव डाली। जिला अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानी प्रेमवती गुप्ता के पुत्र अविनाश कुमार गुप्ता, स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद्र मिश्रा के पुत्र राकेश चंद्र मिश्रा, स्वतंत्रता सेनानी रूपराम के नाती भूदेव सिंह वर्मा, वर्ष 1977 से 1980 के मध्य जेल जाने वाले मुन्नालाल, चंद्र मोहन सक्सेना, रजनेश उपाध्याय, सत्यप्रकाश गुप्ता, बाबूलाल वाल्मीकि, श्याम बाबू को सम्मानित किया।



इनके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी राजवीर सिंह राना, विनय प्रताप सोलंकी, चंद्रपाल चंदर एडवोकेट, राम सिंह वैद्य, महेद्र पाल सिंह, सत्येद्र चटनी गुरु, राजकपूर वाल्मीकि, श्याम बाबू चंचल को सम्मानित किया। इस दौरान भूदेव सिंह, माधव तिवारी, अविनाश चंद्र, ओम प्रकाश वर्मा, सुमन प्रकाश, जय प्रकाश दीक्षित, अवधेश कुमार, गंगा सरन, प्रेम नरायन, सुशील कुमार शर्मा, मुहम्मद अमीर रफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें