फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ‘आध्यात्म और राजनीति का संगम है उत्तर प्रदेश’

विज्ञापन
जनता पीजी महाविद्यालय परसोंन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत महावि
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जनता पीजी कॉलेज परसोंन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती आध्यात्मिक, राजनीतिक और संस्कृति की एक अद्भुत संगम है।
विज्ञापन

उन्होंने बतायाकि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन किया गया था। वर्ष 2000 तक उत्तराखंड भी यूपी का हिस्सा था। वर्ष 2000 में यूपी के पहाड़ी क्षेत्रों को अलग करके नए राज्य का दर्जा दे दिया गया था। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रदेश का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया।
मई 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार ने हर वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की घोषणा की। यहां राम की अयोध्या तो कृष्ण की मथुरा वृंदावन, बुद्ध की सारनाथ तो गंगा-जमुना का संगम इलाहाबाद, ताजमहल वाला आगरा और बनारस जैसा शाश्वत शहर है। इस दौरान डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अमर सिंह पाल, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सतीश, पीके पचौरी, योगेश तिवारी, पीके यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

जनता पीजी महाविद्यालय परसोंन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत महावि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें