फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नेत्र विभाग में हर सप्ताह मोतियाबिंद के 60 ऑपरेशन

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन करते चिकित्सक। स्रोत नेत्र विभाग
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में सबसे अधिक मोतियाबिंद के मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। नेत्र विभाग की ओर से हर हफ्ते में 60 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इसके अलावा नाखूना (टेरिजियम), एलर्जी के भी मरीज उपचार ले रहे हैं।मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में तैनात डॉ. उमंग ने शनिवार को बताया कि धूल की वजह से लोगों की आंखों में एलर्जी हो रही है। इसका उपचार किया जा रहा है। नाखूना और मोतियाबिंद के मरीज भी आ रहे हैं। सर्दी का मौसम आने के बाद सबसे अधिक मोतियाबिंद के मरीज ऑपरेशन की तिथि लेने के लिए पहुंच रहे हैं। रोजाना 250 मरीजों की ओपीडी हो रही है, इसमें 100 से अधिक मरीज मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए आ रहे हैं। बताया कि एक सप्ताह में करीब 60 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है। सप्ताह में तीन दिन मरीजों के ऑपरेशन किए जाते हैं। एक दिन में करीब 20 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। एलर्जी वाले मरीजों को घर से बाहर निकलते वक्त सावधानियां बरतनी चाहिए। चश्मे का प्रयोग करें, ताकि धूल से बचा जा सके। बताया कि करीब 10 मरीज नाखूना की समस्या को लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ख्याल..

- घर से बाहर निकलते वक्त चश्मा का प्रयोग करें।
- बाहर से आने के बाद आंखों को साफ पानी से धोएं।

- जलन व खुजली होने पर आंखों को ज्यादा न रगड़ें।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें