मारहरा। नगर पालिका के कई सभासदों ने पालिकाध्यक्ष शशिप्रभा और उनके पति धीरेंद्र सिंह पर पद का दुरपयोग करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए सभासदों ने नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी रामदुलारे यादव को शिकायत सौंपी है।
शिकायत में सभासदों ने कहा है कि नगर पालिका अधिनियिम-1916 के अनुसार नगर पालिका के निर्वाचित प्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी के परिजन सीधेतौर पर नगर पालिका का लाभ नहीं ले सकते हैं। इसके विपरीत पालिकाध्यक्ष और उनके पति सगे संबंधियों को पालिका में रोजगार देकर लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के दायरे में आता है और दंडनीय अपराध है। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी शिकायत पर कार्रवाई न होने पर सभासदों ने जिला प्रशासन एवं शासन से शिकायत किए जाने की चेतावनी दी है। शिकायत करने वाले सभासदों में राहुल देेेेेेव, अभिषेक कुमार शामिल हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामदुलारे यादव ने कहा सभासदों की शिकायत को निष्पक्ष जांच कराने के लिए प्राधिकारी अधिकारी को संस्तुति कर भेजा गया है।