एटा। थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत सेंथरी स्थित हाईवे पर तीन बाइक सवार युवकों ने नशे की हालत में आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
इमरजेंसी में युवकों की पहचान पवांस निवासी योगेश कुमार (30), दिल्ली के उत्तम नगर निवासी विश्वास (25), अंकित (26), दीपक (26) के रूप में हुई। घायल योगेश कुमार ने साथी प्रवेश कुमार ने बताया कि योगेश एक कंपनी में कोरियर डिलीवरी का काम करता है। सोमवार की शाम को वह सेंथरी में एक पार्सल देने के बाद मलावन की ओर जा रहा था। तभी सेंथरी के पास पीछे से एक ही बाइक पर सवार दिल्ली के तीन युवक नशे की हालत में पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहीं बाइकों सेंथरी चौकी पर जब्त कर लिया गया। वहीं घायल योगेश के परिजन की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।