एटा। जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में कुल 1013 मरीजों को उपचार दिया गया।
मेले में 465 पुरुष, 407 महिलाएं, 141 बच्चे उपचार लेने पहुंचे। । चिकित्सकों ने 74 बुखार रोगियों को देखा। इनमें लक्षण के आधार पर 13 मरीजों की मलेरिया और 4 की डेंगू की जांच कराई। इसमें एक भी मरीज डेंगू व मलेरिया से पीड़ित नहीं निकला। इसके साथ ही पेट दर्द, कब्ज व गैस से संबंधित 186 मरीजों का उपचार किया गया। 42 मरीजों में क्षय रोग के लक्षण देखे गए। क्षय रोग के मरीजों के अलग से नाम दर्ज कर जांच कराई गई। इसके साथ ही लिवर से संबंधित 51, त्वचा के 261 मरीजों की जांच की गई।
220 अन्य बीमारियों के मरीजों ने उपचार लिया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में गर्मी संबंधी बीमारी के अधिक मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर पेट दर्द और डायरिया के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे हैं। संवाद