फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल युवक को आगरा रेफर किया गया है। दूसरे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव तौसइया किसानन निवासी 35 वर्षीय बलिराम सिंह अपनी गर्भवती भाभी उपमा को दिखाने के लिए रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर गए थे।
विज्ञापन

भाभी को अस्पताल में छोड़कर वह दवा लेने जा रहे थे। सरौंठ बिजलीघर के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बलिराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

भाई अभिषेक ने बताया कि चोटें गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया है।
दूसरी दुर्घटना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला दुरिया निवासी 18 वर्षीय शिवम किसी कार्य से खेरूपुरा जा रहा था। रास्ते में गांव शेखूपुरा के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में शिवम सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें