एटा। जिला मुख्यालय पर राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में बृहस्पतिवार की रात बूगी-बूगी नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने खूब धमाल मचाया।
उद्घाटन पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने फीता काटकर किया। होमगार्ड कमांडेंट विनोद कुमार, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, डॉ. श्याम सिंह शाक्य, कैप्टन तारा कुशवाह ने दीप प्रज्वलित किया। ग्रुप डांस में प्रथम स्थान जय हो डांस एकेडमी, दूसरा स्थान एसबीआर पब्लिक स्कूल और तीसरा स्थान एसएएस पब्लिक स्कूल चिलासनी ने प्राप्त किया। सोलो सीनियर में दीक्षा पुष्कर ने प्रथम, शिवम द्वितीय और जया भारती व गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोलो जूनियर में लव्यांश प्रथम, नित्य द्वितीय, काव्या सिंह व परी राणा तृतीय स्थान पर रहे। गायन में अथर्व ने प्रथम, शौर्य प्रताप ने द्वितीय व अनुप्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डुएट में राज-आर्यन ने प्रथम, साहू-सूरज ने द्वितीय व मीनाक्षी-पीहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एके विद्यालय, जीबी कॉन्वेंट, एसबीआर पब्लिक स्कूल, एसएएस पब्लिक स्कूल, जय हो डांस एकेडमी, फेमस क्रू डांस एकेडमी आदि के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संचालन एडवोकेट अमित जौहरी व मोहम्मद इरफान ने किया। संयोजक योगेश कुमार शाक्य ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर आभार जताया। मधु कुशवाह, शिवशरण चक, सत्येंद्र शाक्य, प्रदीप कुमार, शेर सिंह शाक्य, हिमांशु अस्थाना आदि मौजूद रहे।