फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गहेतू में बंदरों के हमले से महिला छत से गिरकर घायल

Sat, 27 Jan 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गहेतू में एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे महिला छत से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव के कैलाश चंद्र की पत्नी बीना शर्मा शुक्रवार शाम के समय किसी कार्य से छत पर गई थीं। अचानक बंदरों के झुंड ने पहुंचकर उन पर हमला कर दिया। छत से गिरने की वजह से उनके हाथ में फैक्चर आ गया। निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पूरे गांव में बंदरों की वजह से सभी भयभीत हैं। कई बार लिखित व मौखिक रूप से प्रधान व सचिव को जानकारी दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। दीपक शर्मा, शेखू चौहान, कमलेश, सेवाराम, अतुल पंडित आदि लोगों का कहना है कि अब तक गांव के 50 से अधिक लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। इसके अलावा बंदर काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें