फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा-कासगंज रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, नौ किसानों को मिला 96.36 लाख का मुआवजा

Sun, 01 Nov 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एटा-कासगंज रेल लाइन के लिए अ​धिग्रहण की हुई भूमि का किसानों को मुआबजा देती डीएम एम.अरुन्मोली। स
विज्ञापन
एटा। एटा-कासगंज नई रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। शनिवार को जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने नौ किसानों को 96 लाख 36 हजार 922 रुपये का प्रतिकर वितरित किया। धनराशि आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी गई। शेष प्रभावित किसानों को भी नियमानुसार प्रतिकर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के तहत बनने वाली करीब 29 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए जिले के कुल 16 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। नई रेल लाइन बनने से एटा और कासगंज के निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही एटा का रेल संपर्क उत्तराखंड से राजस्थान तक सीधे जुड़ जाएगा। देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए भी रेल सेवा उपलब्ध होगी।
प्रतिकर पाने वाले किसानों में गांव नगला श्याम के तेज सिंह, किशोरी लाल और राजकुमारी, गांव मुहम्मदपुर के राजेंद्र कुमार और वाचिस्पति, गांव नगला किसिया के प्रफुल्ला चौहान और विक्रम डी. चौहान तथा गांव न्योराई के भगवान देवी और विजय पाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण के बदले प्रतिकर वितरण की प्रक्रिया पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरी की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय नारायण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



इन गांंवों में जमीन का होना है अधिग्रहण
नगला गोकुल, श्योराई, अचलपुर, रसूलपुर गढ़ौली, हिम्मत नगर बझेरा, नगला श्याम, एटा देहात, नगला फरीद, न्योराई, नगला किसिया, रारपट्टी, बीरपुर, बुरहनाबाद, बढ़ौली, मोहम्मदपुर और यादगारपुर गांव की करीब 113 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें