फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में घुसकर पीटा, किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 30 Oct 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर में एक महिला ने पप्पू निवासी शंकरगढ़ सहित 4 नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 1 से 4 सितंबर के बीच इन लोगों ने गालियां देते हुए रोज पीटा और तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 1 सितंबर को आरोपी पप्पू अपने साथियों के साथ आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर घर में घुसकर आया और छेड़छाड़ करते हुए पीटना शुरू कर दिया। इतने से भी इन लोगों का मन नहीं भरा तो घर में बना मिट्टी का चूल्हा तोड़ दिया। तमंचा दिखाते हुए दुष्कर्म की घटना के अंजाम दिया। घटना के बाद मैं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई, मगर वहां किसी ने कोई सुनवाई नहीं हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र दिया। कोई कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर 29 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें