एटा। अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव तिसौरी में तालाब की भूमि से मंगलवार को अवैध कब्जा हटवाया गया। अवैध रूप से बोई गई धान की फसल को कटवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम को ग्राम तिसोरी भेजा। यहां गाटा संख्या 704 तालाब की 25 बीघा भूमि पर अवैध रूप से धान की फसल कर ली गई थी। राजस्व टीम ने इसको कटवाया। तहसीलदार संदीप कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार गौतम ने नाहर सिंह, सुरेश, सुरेशचंद्र, इंस्पेक्टर, दफेदार, मेघ सिंह, ब्रजराज सिंह निवासी जठौराभान से जमीन को कब्जा मुक्त कराया।