फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 24 घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति, पानी को तरसे लोग

Mon, 21 Jul 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र इसौली पर रविवार शाम पांच बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति न मिलने से क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोग परेशान रहे। पानी को तक को तरस गए।
विज्ञापन

इसौली क्षेत्र की लाइन के तार बदले जाने का काम होने पर रविवार की शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रात भर बिजली न आने पर लोग चैन से सो नहीं सके। सोमवार को सुबह बारिश होने के कारण शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं की गई। लगातार 24 घंटे बिजली आपूर्ति न मिलने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई।
पानी की उपलब्धता न होने पर लोग सावन माह के दूसरे सोमवार को नहाने के लिए भी परेशान रहे। एसडीओ अजीत उपाध्याय ने बताया कि लाइन में काम चलने पर रविवार की शाम को आपूर्ति बंद की गई थी। सोमवार की सुबह सप्लाई शुरू करनी थी लेकिन तेज बारिश की वजह से सप्लाई बंद रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें