फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फसल में पानी लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत

Mon, 21 Jul 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गए फिरोजाबाद के किसान को सबमर्सिबल का तार लगाते समय करंट लग गया। परिजन एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा शहर के जगन्नाथपुरी में घर पर काम करते समय महिला करंट लगने से झुलस गई।
विज्ञापन

गांव नगला गुलरिया थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम भाई धर्मेंद्र (45) खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गए थे। वहां सबमर्सिबल चालू करने के लिए तार लगा रहे थे। तभी किसी ने दूसरी ओर से तार विद्युत लाइन में जोड़ दिया जिसके चलते धर्मेंद्र को करंट लग गया। उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने एटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने धर्मेंद्र ने को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने साथ घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
शहर के मोहल्ला जगन्नाथपुरी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि पत्नी सरिता घर की साफ-सफाई कर रही थी। उसी समय टूटे पड़े तार से हाथ छू गया जिसके चलते करंट लगते ही सरिता छिटककर दूर जा गिरी और उसकी चीख निकल गई। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाए। यहां से चिकित्सक ने सरिता की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां से उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर परिजन घर ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें