फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-मुआवजा को लेकर किसानों की पंचायत

Mon, 07 Dec 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक पंचायत कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर हुुई। बैठक में किसानों ने मुआवजा, बिजली संकट जैसी समस्याओं को दूर करने की बात रखी। साथ ही एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में किसानों की मांग थी, ओलावृष्टि का मुआवजा अभी तक नहीं मिला। जिसे दिलवाया जाए।  साथ ही किसानों को बिजली भी सही नही मिल रही है। जिसके चलते किसान खेतों में पानी नहीं लगा पा रहे हैं। साथ ही सहकारी समितियोें पर खाद बीज की कमी है उसे दूर किया जाए।


भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश, केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी किसानों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। पंचायत की अध्यक्षता सूरजपाल सिंह, संचालन सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में मंडलध्यक्ष तेजसिंह वर्मा , प्रेम सिंह वर्मा, कालीचरण यादव ,महिला अध्यक्ष शोभा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें