फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बुजुर्ग की मौत, मेडिकल कॉलेज में दस भर्ती

विज्ञापन
मैटरनिटी विंग में भर्ती मरीज ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार को बुखार से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि मेडिकल कॉलेज में शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक 16 मरीज भर्ती हुए। जैथरा निवासी किशन को चार दिन पहले बुखार आया। हालत गंभीर होने पर परिजन रविवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए। यहां से चिकित्सकों ने रेफर करने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर परिजन प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। जहां हालत बिगड़ने पर परिजन दोबारा फिर इमरजेंसी में लेकर आए। इस दौरान इनकी मौत हो गई। जबकि मैटरनिटी विंग में खेड़ा बसुंधरा निवासी हिमांशू व नगला उम्मेद निवासी प्रियांशी को पीडियाट्रिक वार्ड में प्लेटलेट्स कम होने पर भर्ती किया गया। इसके अलावा बुखार से पीड़ित आठ अन्य मरीज भर्ती हुए। दो पुराने मरीज सही होने पर उनको छुट्टी दी गई। उधर इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ित छह मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें