मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बाल रेगियों का परीक्षण करते चिकित्सक ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। सुबह-शाम पड़ रही ठंड का असर छोटे बच्चों पर ज्यादा हो रहा है। बच्चे निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल की पीडियाट्रिक ओपीडी में हर दिन दो-तीन व प्राइवेट चिकित्सकों के पास भी इस तरह के केस पहुंच रहे हैं।
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 246 बाल रोगी इलाज के लिए पहुंचे। डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। दो-चार दिन से कुछ बच्चों में निमोनिया के लक्षण भी मिल रहे हैं।
एक-दो बच्चे निमोनिया के लक्षण वाले हर दिन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी के बच्चे को निमोनिया की समस्या आ रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। उसे मेडिकल कॉलेज लाएं, यहां पूरा उपचार उपलब्ध है।