फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से टेंट व स्कूल में लगी आग 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
आग लगने से जला स्कूल भवन । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर के सहावर रोड स्थित एक टेंट व स्कूल में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दोनों में लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्कूल संचालक द्वारा दमकल को कॉल की गई, लेकिन कॉल के एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। तब तक काफी सामान जल चुका था।
विज्ञापन

सहावर रोड निवासी कपिल उपाध्याय ने बताया कि गंगा एकेडमी स्कूल संचालित है। स्कूल भवन के बाहर दुकानें बनी हुई हैं। बदन सिंह एक दुकान किराए पर लेकर टेंट का कारोबार करते हैं। बुधवार रात अज्ञात कारणों से टेंट की दुकान में आग लग गई। धीरे-धीरे आग स्कूल की तरफ आ गई।
इससे प्रधानाचार्य कक्ष व अन्य कमरों में आग पहुंच गई। जानकारी मिलने पर दमकल को कॉल की लगभग एक घंटे के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया आग से ऑफिस चटक गया। वहीं उसमे रखे पांच कंप्यूटर, रजिस्टर, टीसी फॅार्म, सीसीटीवी कैमरे सहित स्कूल का अन्य सामान जल गया। लगभग 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि बदन सिंह ने बताया कि टेंट का उनका सारा सामान जलने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें