फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना होगा साकार, आज मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एटा की जनता का बहुप्रतीक्षित सपना सोमवार को साकार होने जा रहा है। पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से सिद्धार्थ नगर से सात मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। जिसमें एटा का रानी अवंतीबाई स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए लेक्चर हॉल में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी। इस दौरान 216.83 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ। कॉलेज अभी भी निर्माणाधीन है, लेकिन एकेडमिक विंग लगभग बनकर तैयार हो गई है। लेक्चर हॉल सहित हॉस्टल, लैब आदि का कार्य पूरा हो चुका है। बीते दिनों कॉलेज को मेडिकल की पढ़ाई के लिए मान्यता भी मिल गई। अब सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल ढंग से लोकार्पण कर रहे हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए इसको लेकर डीएम अंकित अग्रवाल दो बार तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
25.89 एकड़ में बन रहा मेडिकल कॉलेज
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज 25.89 एकड़ में बन रहा है। जहां पीएसी-मारहरा रोड पर 16.44 एकड़ में एकेडमिक विंग व 9.45 एकड़ में उच्चीकृत अस्पताल शामिल किया गया है।
विज्ञापन

330 बेड का बना है मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में 330 बेड हैं। यह जिले के लोगों के लिए तो बेहतर है ही, साथ ही मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज जिलों के सीमावर्ती गांव के लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होगा। अब लोगों का स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगरा, अलीगढ़, सैफई आदि की की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें