फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कचरा निस्तारण के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले की 39 ग्राम पंचायत में कचरा निस्तारण की कार्ययोजना की फीडिंग होने के बाद शनिवार को डीपीआरओ द्वारा ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव व पंचायत सहायक को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सुबह 10 बजे से जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज त्यागी ने शनिवार को 39 ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक को कचरा निस्तारण के लिए प्रशिक्षण दिया। मनोज त्यागी ने सभी को ग्राम पंचायत में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए हैंडपंप के पास सोकपिट बनाने के बारे में बताया।
उससे होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। वहीं कचरा निस्तारण के लिए कंपोस्ट पिट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घर के आसपास एक गड्ढा किया जाए जिसमें घर के कूड़े को डालकर गंदगी से बचा जाए। वहीं कूड़ा निस्तारण के कई प्रकार के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें