फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिलावली में शुक्रवार रात एक युवक का शव मिला। परिजन ने थाना क्षेत्र के गांव मिलावली के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उज्जैपुर निवासी सुरजीत ने बताया कि 22 वर्षीय भाई अजीत गांव मिलावली निवासी अपने दोस्त के साथ मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम चार बजे उसका भाई बाइक से निकला और मिलावली जाने की बात कही। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजन ने अनुमान लगाया वह कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव हथोड़ा वन ससुराल चला गया होगा। लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। इस पर परिजन उसे तलाश करते रहे।
रात आठ बजे कोतवाल देहात पुलिस द्वारा सूचना मिली कि मिलावली में स्कूल के पास उसके भाई का शव मिला है। मुंह से झाग निकल रहा था और बाइक पास में ही खड़ी थी। आरोप है कि दोस्त द्वारा ही विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक के शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जहां बाइक की आरसी के आधार पर युवक के घर का पता चल सका और परिजनों को जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें