फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बोले: मरीजों को भर्ती करने का मतलब नहीं

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। स्थापित हो रहे मेडिकल कॉलेज में नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। अब चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों में ठन गई है। सर्जिकल विभाग के चिकित्सकों ने सीएमएस को पत्र दिया है कि वार्ड में नर्स नहीं आती हैं। जिसके चलते मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही। ऐेसे में मरीजों को भर्ती करने का कोई मतलब नहीं है। चिकित्सकों के इस पत्र पर विभाग में खलबली मच गई है। बृहस्पतिवार को सर्जिकल वार्ड में कोई मरीज भर्ती ही नहीं हुआ।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल विभाग के सभी चिकित्सकों ने सीएमएस को यह पत्र दिया है। कहा है सात मंजिल एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड) विंग में चौथी मंजिल पर स्थित महिला सर्जरी वार्ड में कोई नर्स नहीं रहती है। वहां मरीजों को भर्ती करने का कोई मतलब नहीं मिल रहा है। मरीजों को दवा न मिलने के कारण डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इलाज न मिलने के कारण वहां मरीज नहीं रुक रहे हैं। सर्जरी विभाग ने जल्द से जल्द इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
नहीं खोले जा रहे डॉक्टर ड्यूटी रूम
वार्डों से लगे हुए डॉक्टर ड्यूटी रूम बनाए गए हैं। जिससे वहां चिकित्सक बैठकर आराम कर सकें, लेकिन ये कमरे नहीं खोले जा रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों के लिए बैठने की समस्या है। मरीजों का परीक्षण करने के बाद वह इधर-उधर भटकते हैं और मरीज व तीमारदार चिकित्सकों को ढूंढ़ते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें