जलेसर में जैन मंदिर से चोरी के बाद मंदिर के बाहर खड़े लोग। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा/जलेसर। थाना व नगर जलेसर के मोहल्ला पंसारियान स्थित जैन मंदिर से सोने का कलश चोरी हो गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पूजा के दौरान चोरी होने की बात कही जा रही है। कलश का वजन 50 ग्राम बताया गया है। मंदिर में पूजा नगर के ही रवि जैन, सुरेंद्र जैन, संजय जैन और संजीव जैन करते आ रहे हैं। सुरेंद्र जैन के पुत्र राजेश जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पिता नहीं पहुंचे, उनकी जगह मेरा मंदिर जाना हुआ था।
मंदिर में पूजा करने वाला 50 ग्राम वजनी सोने का कलश चोरी हुआ है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और कुछ लोगों के शक के आधार पर नाम लिखकर ले गई है। अभी तहरीर नहीं दी है। सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि मंदिर से पूजा के दौरान सोने का कलश चोरी होना बताया गया है। पुजारी लोग तहरीर नहीं दे रहे हैं और भगवान द्वारा दंड मिलने पर कलश वापस आने की बात कह रहे हैं। अगर तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।