जिला जज, डीएम, एएसपी ने जेल में मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जिला जज, जिलाधिकारी, एएसपी ने जेल में छापा मारा। छापामार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने फोर्स के साथ मिलकर सभी बैरकों की तलाश की। साथ ही जेल में अन्य जगह भी चेकिंग की। वही बंदियों से भी पूछताछ की। जेल में गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त कर सफाई के निर्देश दिए।
बताते हैं कि चुनाव आयोग से सभी जिले के अधिकारियों को निर्देश मिले थे कि जेल में छापा मारकर सघन तलाशी ली जाए। आयोग के आदेश के बाद गुरुवार दोपहर जिला जज ओपी अग्रवाल, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने फोर्स के साथ छापा मारा। सभी बैरकों की फोर्स के साथ तलाशी ली गई, साथ ही बंदियों से भी बात की। बाद में जेल में अन्य जगह भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में गंदगी मिली, वही दीवारों का प्लास्टर टूूटा हुआ मिला। जिस पर जिला जज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई रखने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेश पर जेल में छापा मारा गया। सब कुछ सामान्य मिला।