फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे तो छोड़िए, चौकियों पर भी नहीं पुलिस

Thu, 16 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
चौराहे तो छोड़िए, चौकियों पर भी नहीं पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में जिले में मतदान होने के बाद पुलिसकर्मी बाहरी जिलों में ड्यूटी में व्यस्त हैं। इसके चलते जिले के प्रमुख चौराहे और पुलिस चौकियां खाली हो गई हैं। इससे लोगों में असुरक्षा का भय बढ़ रहा है। साथ ही लोगों को वारदातों की आशंका सता रही है। अमर उजाला टीम ने गुरुवार को शहर के प्रमुख चौराहों और पुलिस चौकियों का हाल जाना, तो अधिकांश चौकियों पर ताले पड़े रहे।
विज्ञापन


तस्वीर-एक
इंद्रपुरी, पुलिस चौकी
शहर के रिहायशी इलाके में बनी पुलिस चौकी पर ताला पड़ा था। लोग शिकायतों को लेकर भटक रहे थे। रात के समय चौकी पर अंधेरा पड़ा रहता है। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ रही है।

तस्वीर-दो
लिप्टन चौकी, कासगंज रोड
शहर के कासगंज रोड पर इंडस्ट्रियल इलाके में बनी चौकी का आलम भी कुछ ऐसा ही था। यहां भी ताला पड़ा हुआ था। क्षेत्र में कई उद्योग और फैक्ट्रियां हैं। सुरक्षा नहीं होने से उद्यमी चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


तस्वीर तीन-
पुलिस चौकी, पटियाली गेट
शहर के रिहायशी इलाके में स्थित पुलिस चौकी में भी ताला लटक रहा था। चौकी के अंदर एक बाइक खड़ी थी। पटियाली गेट शहर का संवेदनशील क्षेत्र है। यहां वारदातें अधिक होती हैं।

तस्वीर-चार
पुलिस चौकी, टीपी नगर
जीटी रोड पर बसे ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर बनी चौकी खुली थी। वैसे तो यहां हमेशा यूपी 100 की गाड़ी खड़ी रहती है, लेेकिन गुरुवार को गाड़ी तक नहीं मिली। फोर्स बाहर जाने की तैयारी में था।

इन चौकियों और चौराहों से भी फोर्स गायब
शहर की मंडी समिति चौकी, बस स्टैंड समेत अन्य पुलिस चौकियों और थानों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इसके अलावा माया पैलेस चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, कचहरी तिराहा, घंटाघर चौराहा, हाथीगेट चौराहा, अलीगंज तिराहे पर पुलिस नजर नहीं आ रही है। 600 पुलिसकर्मी और 250 होमगार्डों के चुनाव ड्यूटी पर जाने से व्यवस्था चरमरा रही है।

इन जिलों में भेजा फोर्स
चुनाव के जिले से 58 सब इंस्पेक्टर, 41 हैड कांस्टेबल और 501 सिपाही भेजे गए हैं। फोर्स ने दूसरे चरण में बदायूं, बरेली की कमान संभाली। अब तीसरे चरण में कानपुर देहात, बाराबंकी, चौथे चरण में फतेहपुर, झांसी, पांचवें चरण में बहराइच, गोंडा, छठवें चरण में बलिया, महाराजगंज और सातवें चरण में गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें