फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जयपुर के लिए मिलेगी सीधी बस, हरिद्वार व टनकपुर के लिए भी तैयारी

Sat, 15 Mar 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिवहन निगम लंबे रूट के लिए बसें चलाने का प्रयास कर रहा है। इसी के तहत मुख्यालय से जयपुर के लिए परमिट मिलने वाला है, जिससे कि यहां के लोग सीधी बस सेवा से जयपुर पहुंच सकेंगे। दूसरी ओर हरिद्वार और टनकपुर के लिए भी बस चलाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से दिल्ली, कानपुर, बरेली और आगरा के लिए भारी संख्या में बसें चलती हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री गांव जोड़ो योजना के तहत जिले के सभी छूते हुए लोकल रूट पर भी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ शहरों तक बस संचालन के लिए परमिट लिया जा रहा है। वर्तमान में डिपो के बेड़े में निगम की 94 और अनुबंधित 86 बसें हैं। इसके अतिरिक्त 9 नई बसें अभी और आने वाली हैं, इनमें दो एसी जनरथ बस भी शामिल हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया की जयपुर के लिए परमिट होने ही वाला है। जिसके बाद जिला मुख्यालय से एक सीधी बस जयपुर तक चलाई जाएगी। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार और टनकपुर के लिए परमिट लिया जा रहा है। परमिट मिलने के बाद इन रूट पर भी डिपो की बस दौड़ने लगेंगी। इसके साथ ही निगम से कुछ इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है। हमारा प्रयास है कि जिले की जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। लंबे रूट पर नई गाड़ियों को लगाया जाएगा जिससे कि लोगों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें