फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तरबूज खाने से फतेहपुर माफी में फैला डायरिया, बुजुर्ग की मौत

Thu, 06 Jun 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा/एटा। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव फतेहपुर माफी में मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से तरबूज बिकने आए। कई लोगों ने खरीदकर खा लिए। शाम से उनकी हालत बिगड़ने लगी। बुधवार सुबह तक गांव के 22 लोग डायरिया से ग्रसित हो गए। वहीं एक बुजुर्ग की हालत ज्यादा खराब हो गई। बुधवार की रात परिजन उसे लेकर कासगंज जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन

फतेहपुर माफी के लोगों ने बताया कि मंगलवार को गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से तरबूज बेचने के लिए कुछ व्यक्ति आए थे। इस दौरान गांव में कई लोगों ने तरबूज खरीदे। कुछ समय बाद घरों में परिवार के साथ मिलकर तरबूज खाए। इनमें से कुछ की मंगलवार की रात को तो कुछ की बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने लगी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक करीब 22 लोग उल्टी और दस्त की समस्या से ग्रसित हो गए। कुछ व्यक्तियों ने गांव में उपचार लिया तो कोई मारहरा चला गया।
गांव के पांच व्यक्तियों का उपचार निजी नर्सिंगहोम में चल रहा है। 54 वर्षीय चंद्रपाल को मंगलवार को उल्टी और दस्त से हालत बिगड़ी थी। पहले गांव में उपचार लिया। फायदा न मिलने पर बुधवार की देर शाम परिजन कासगंज के निजी नर्सिंग होम में ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। वहीं गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने गांव में शिविर लगाकर 220 लोगों को दवा दी। डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर सहित वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की। बताया कि गांव में 22 लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। एक बुजुर्ग की मौत हुई है। तरबूज खाने से बीमारी की चपेट में आने की बात गांव के लोगों ने बताई है।
-
ये हैं डायरिया की चपेट में
अलका, गणेश, अन्नू, रामकली, प्रीति, पुष्पा, गरिमा, विजयपाल, शीतल सहित गांव में 22 लोग डायरिया की चपेट में हैं। गांव में लगे शिविर में डॉ. आकाश वर्मा, डॉ. सुशील बघेल, देवेंद्र, कपिल शर्मा, डॉ. शोएब, डॉ. नेहा, डॉ. केके गुप्ता, डॉ. महेंद्र सिंह, राधा, वेदप्रकाश व रीना मरीजों का उपचार कर रही हैं। पीड़ितों को घरों में ही डि्रप चढ़ाई जा रही हैं।
-
फतेहपुर माफी में डायरिया फैलने की सूचना पर तत्काल स्वास्थ्य टीम को भेजा गया। वहां एक व्यक्ति की मौत होना बताया जा रहा है। टीम पांच दिन लगातार जाकर शिविर लगाएगी। भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में लोग पानी का सेवन करते रहें। धूप में न निकलें। बासी भोजन न करें। बाजार में बिकने वाले कटे फलों का सेवन न करें। तरबूज देखकर खरीदें और ठंडा करके खाएं।
विज्ञापन

डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें