फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली रघुनाथ महाराज की शोभायात्रा

Wed, 05 Apr 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वार्ष्णेय समाज ने रामनवमी पर रघुनाथ महाराज की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली। शोभायात्रा में काली के अखाड़ों ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला जयजय राम स्थित बारहसैनी मंदिर पर पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का उद्घाटन किया। इसके बाद शोभायात्रा का नगर के मुख्य मार्गों में भ्रमण कराया गया। मुख्य रथ में रघुनाथ महाराज की प्रतिमा को विराजमान कराया। शोभा यात्रा देखने के लिए मार्गों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जगह जगह आरती उतार कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में काली के अखाड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इसके अतिरिक्त देवी देवताओं के डोले भी शोभायात्रा में शामिल थे शोभायात्रा का समापन  मध्य रात्रि को चामुंडा माता मंदिर पर हुआ।  इस दौरान मेला कमेटी प्रबंधक मनीष वार्ष्णेय, अध्यक्ष अरविंद कुमार वार्ष्णेय, महामंत्री केशु वार्ष्णेय, कुमकुम वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, गिर्राज किशोर वार्ष्णेय, राजीव झिकझिक, निखिल वार्ष्णेय, लकी वार्ष्णेय, डब्बू वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय मनोज वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें