फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मां कूष्मांडा के दरबार में भक्तों ने मांगीं मन्नतें

Fri, 12 Apr 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व के चौथे दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा शुक्रवार को मंदिरों में की गई। माता मुरकटिया देवी गिरौरा, शहर के ठंडी सड़क स्थित पथवारी माता, होली मोहल्ला स्थित शीतला माता और जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा कर भक्तों ने मन्नतें मांगीं। मान्यता है कि मां कूष्मांडा देवी की साधना करने पर साधक के जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन

मुरकुटिया देवी मंदिर के पुजारी सुखदेवानंद ने बताया कि नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है। शुक्रवार को मां के दरबार में बड़ी संख्या में भक्तजन आए और पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं।
सुबह करीब 4 बजे से ही मां के साधकों ने पहुंचकर विधि विधान से पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी जो शाम तक अनवरत रूप से चलती रही। मेला का भी आयोजन क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से निरंतर हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं जनता दुर्गा मंदिर के पुजारी चंप्रकाश गुप्ता उर्फ गांधी का कहना है कि शुक्रवार को मां की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से ही जुटी रही। मां कूष्मांडा के तेज की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है।
ब्रह्माण्ड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में स्थित तेज इन्हीं की छाया का है। इनकी आठ भुजाएं हैं। मां कूष्मांडा अपने भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त करके आयु, यश, बल और बुद्धि प्रदान करती हैं। जिस व्यक्ति को संसार में प्रसिद्धि की चाह रहती है, उसे मां कूष्मांडा की पूजा करनी चाहिए। देवी की कृपा से उसे संसार में यश की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें