एटा। कोयला संकट से बिजली उत्पादन में कमी का असर ग्रामीण क्षेेत्रों पर अधिक देखने को मिल रहा है। दिन में कई-कई घंटे कटौती की जा रही है। कृषि कार्यों में किसानों को दिक्कत हो रही है। हालांकि अभी शहर में इसका असर कम है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ही हालत ठीक नहीं है। यहां तय शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। कोयला की कमी के चलते कम उत्पादन का असर माना जा रहा है।
सकीट क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। जलेसर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बिजली बमुश्किल आठ घंटे ही आ रही है। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के लोगों ने बताया गांव में दिन में बिजली कम आती है, लेकिन रात के समय भी कटौती हो रही है। यही हाल अलीगंज क्षेत्र का है यहां भी शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है।