शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में छठवें दिन भी आंदोलन जारी रहा। अधिकारियों की उदासीनता पर भड़के शिक्षामित्रों ने ऐलान किया कि 25 नवंबर से संकुल भवन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
उपस्थित आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए शिक्षामित्र संघ के राजेश गुप्ता, कृपाल सिंह, अवधेश यादव, सुद्योत्कर यादव, मनोज यादव आदि ने कहा कि 16 नवंबर से आंदोलन कर रहे शिक्षामित्रों की समस्या को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग गंभीर नही है। लेखाधिकारी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में दिए आश्वासन के बाद भी वे बकाया एरियर भुगतान नहीं कर रहे।
वक्ताआें ने कहा कि न्याय न मिलने पर अधिकार की लड़ाई और तेज की जाएगी।
इनके अनुसार 24 नवंबर को संकुल भवन पर एकत्रित शिक्षामित्र तालाबंदी कर शहर के मार्गों पर जाम लगाकर विरोध जताएंगे। साथ ही कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपेंगे। फिर भी सफलता न मिलने पर 25 नवंबर से संकुल भवन पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। वक्ताओं में राष्ट्रदीप पचौरी, हरिओम प्रजापति, आलोक मिश्र, अनीता शाक्य, आशा यादव, किरन शर्मा, राजकिशोर शर्मा आदि प्रमुख थे। क्रमिक अनशन में जुगेंद्र पाल सिंह, राकेश कुमार, गजेंद्र कुशवाहा, सरिता राजपूत, विनय प्रताप, विपिन राघव, रणवीर सिंह, अनुराधा चौहान, चंद्रपाल सिंह, पिंकी शाक्य आदि प्रमुख थे।