फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अस्पताल में एक घंटे तक मुर्दे का इलाज...सहम गए मरीज, भाग खड़े हुए तीमारदार; चिकित्सकों को नहीं लगी भनक

Mon, 08 Sep 2025 10:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक घंटे तक मुर्दे का इलाज चलता रहा। चिकित्सक और कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। वार्ड में तीमारदारों और अन्य मरीजों को इसका अहसास हुआ। इसके बाद शव को वार्ड से हटाया गया।
विज्ञापन
मुर्दे को चढ़ती रही डि्रप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को एक घंटे तक मुर्दे पर ड्रिप चढ़ती रही। चिकित्सक, कर्मचारियों को इसकी भनक ही नहीं लगी और वह अन्य मरीजों को देखते रहे। वहां पर भर्ती अन्य मरीज व तीमारदारों ने स्टाफ नर्स को सूचना दी। इसके बाद शव को वार्ड से हटाया गया। पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन


 

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की शाम करीब 6:30 बजे 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को नशे की हालत में भर्ती किया गया। उसे लेकर आए 108 एंबुलेंस चालक ने बताया कि जलेसर चौराहे पर यह व्यक्ति नशे की हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने फोन करके बुलाया। इसके बाद उसको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया। 

ये भी पढ़ें-UP: वो नहा रही थी, ससुर बना रहा था वीडियो....भाजपा सांसद की बहन को इसलिए बीच सड़क पर पीटा, देवर भी गिरफ्तार

सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। करीब एक घंटा बीतने के बाद तक उसकी बांह में लगी ड्रिप चलती रही। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों व तीमारदारों को इसका अहसास हुआ। तीमारदार वार्ड से निकलकर बाहर आ गए। 

 

तीमारदारों ने युवक की मौत की सूचना स्टाफ नर्स को दी। दोपहर करीब 12:30 बजे युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गया। पहचान के लिए 72 घंटे इंतजार किया जाएगा। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-UP: नदी के तेज बहाव में बहे छात्र समेत दो लोग...वैन असंतुलित होने पर कूद गए थे, तलाश में जुटे गोताखोर
 
विज्ञापन

इमरजेंसी में शव को ड्रिप चढ़ाने का मामला संज्ञान में नहीं है। स्टाफ नर्स की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रजनी पटेल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

ये भी पढ़ें-आगरा में बड़ा हादसा: यमुना किनारे महालक्ष्मी मंदिर की दीवार ढही, डीएम बोले- कुछ लोग चोटिल; तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें