फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव ककरावली में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदायूं जिले के मुजरिया थानांतर्गत गांव कटैया भगवंत निवासी विनोद कुमार ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री उपासना की शादी करीब ढाई साल पहले ककरावली निवासी आलोक पचौरी के साथ की थी। जिसमें सामर्थ्य के अनुुसार दान-दहेज दिया, लेकिन शादी के बाद ससुरालीजन उपासना को प्रताड़ित करने लगे। उस पर अतिरिक्त दहेज व गाड़ी लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन

इसे लेकर आए दिन उसकी मारपीट की जाती और उसे भूखा रखा जाता था। कई बार उपासना ने यह बात बताई, लेकिन हैसियत न होने के कारण उसके ससुरालीजनों की मांग पूरी नहीं कर सके। 15 नवंबर को भी उपासना का फोन आया कि ससुरालीजन मारपीट कर रहे हैं। इसके कुछ समय बाद ही गांव के एक अन्य व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उपासना की हत्या कर दी गई है। हम लोगों ने पहुंचकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। जिसे फांसी लगाकर मार दिया गया।
इसके बाद सभी ससुरालीजन भाग गए। रिपोर्ट में मृतका के पति आलोक, जेठ भमित, जेठानी श्वेता, सास बैकुंठी देवी, बहनोई जयप्रकाश निवासी भोजपुर मिरहची को नामजद किया गया है। एसओ पिलुआ वेदराम सिंह ने बताया कि महिला का शव फंदे पर लटका पाया गया। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें