फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई डीसीएम, आठ कांवड़िये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फिरोजाबाद निवासी कांवड़िये डीसीएम से सोरों गंगा घाट पर जल भरने जा रहे थे। इस दौरान मिरहची कस्बे में एक ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में डीसीएम डिवाइडर से टकरा गई। इससे आठ कांवड़िये घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के गांव लालई निवासी कावंड़िये रविवार को डीसीएम में सवार होकर कासगंज जनपद के सोरों गंगा घाट से जल भरने जा रहे थे। गाड़ी रात 11 बजे मिरहची कस्बे के चौराहा पर पहुंची थी। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में डीसीएम डिवाइडर से टकरा गई। इससे फिरोजाबाद जनपद के लालई निवासी परमवीर, नीलेश, जितेंद्र, कालू, रोहित, लालता प्रसाद, डंबर सिंह, अहलाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें