एटा। निधौली कला क्षेत्र के गांव दलशाहपुर निवासी विधवा महिला ने बुधवार की शाम को एएसपी श्वेताभ पांडे से मुलाकात की। गांव के ही एक दबंग व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायतीपत्र में कहा है कि 7 अप्रैल की रात करीब 9 बजे आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
इसकी शिकायत पर आरोपी ने ने नाराज होकर उसे जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया हालांकि महिला बाल-बाल बच गई। घटनाओं की श्रृंखला से आक्रोशित पीड़िता बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की। उनके साथ पहुंचे उदितांश प्रताप सिंह ने भी उक्त दबंग व्यक्ति पर जान से मारने और ईंट के भट्ठे में झोंक देने समेत कई आरोप लगाए हैं। उनके साथ बसपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोनी, राजू राम, रतन, अरविंद कुमार जाटव, विजय सिंह ठेकेदार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।