फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नोटिस देकर तीन दिन में आवास खाली करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
्रअलीगंज। चकबंदी लेखपाल के स्थानांतरण होने पर भी तहसील परिसर के सरकारी आवास को खाली न किए जाने पर एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने नोटिस जारी किया है। आवास पर चस्पा किए गए नोटिस में तीन दिन में आवास खाली करने को कहा गया है। आवास खाली न करने पर नोटिस में पुलिस बल से खाली कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


तहसील परिसर के सरकारी आवास के एक आवास में अरुण कुमार का परिवार रहता है, जो चकबंदी में लेखपाल थे। करीब नौ माह पहले अरुण कुमार का उन्नाव जिले में स्थानांतरण हो गया। स्थानांतरण होने पर भी अरुण कुमार ने सरकारी आवास खाली नहीं किया है। आवास खाली करने को अरुण कुमार को कई बार नोटिस जारी किया गया, इसके बाद भी अरुण कुमार ने न नोटिस का जवाब दिया और न आवास को खाली किया।
एसडीएम ने बताया स्थानांतरण के बाद आवास खाली करने को तीस दिन का समय होता है। पूर्व में जारी किए गए नोटिस को गंभीरता से न लिए जाने पर एसडीएम ने बुधवार को अरुण कुमार के सरकारी आवास पर नोटिस को चस्पा कराया है। जिसमें आवास को खाली करने के नियम का हवाला देते हुए तीन दिन में आवास खाली करने को कहा गया है। खाली न करने पर पुलिस फोर्स की मदद से आवास खाली कराने की चेतावनी दी गई है। साथ ही स्थानांतरण के बाद से सरकारी आवास में रहने की अवधि का किराया वेतन से वसूलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें