फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैस लीक से सिलिंडर में लगी आग, 2 महिलाओं समेत 3 झुलसे

Thu, 12 Sep 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हुई घटनाओं में आग लगने से दो महिलाओं सहित तीन लोग झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना रिजोर के गांव नगला बरी निवासी शिवम ने बताया कि मां विमला देवी बरामदे में खाना बना रहीं थीं। उसी समय अचानक से सिलिंडर में लगे हुए पाइप से गैस निकलने लगी और आग लग गई। जब तक मां संभल पातीं, आग उनके कपड़ों तक पहुंच गई और तेजी से उन्हें चपेट में ले लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे और पानी डालकर आग को बुझाया। बुरी तरह से झुलसी हुई मां को लेकर मेडिकल कॉलेज आए।
थाना कोतवाली देहात के गांव नगला कंचन में बृहस्पतिवार को खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। खाना बना रही सीमा आग की चपेट में आने से झुलस गई। पास में बैठा बेटा रितिक बचाने गया तो वह भी झुलस गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें