फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डेंगू पीड़ित किशोरी भर्ती, ओपीडी में पहुंचे 750 मरीज

Thu, 12 Sep 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो दिन से जिले में लगातार बारिश हो रही है। इससे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को कम मरीज पहुंचे। यहां कुल 750 मरीजों के पर्चे बने। एक डेंगू पीड़ित किशोरी को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


इन दिनों बुखार का प्रकोप चल रहा है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ लग रही है। दो दिन से बारिश हो रही है। ऐसे में मरीज कॉलेज कम पहुंचे। बृहस्पतिवार को कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 210 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि 80 मरीज बुखार के आए। जांच में कुछ मरीजों के प्लेटलेट्स कम निकले तो डेंगू का संदिग्ध मान उनका उपचार शुरू कर दिया। वहीं, मेडिसिन वार्ड में बृहस्पतिवार को भी बेड फुल रहे। यहां गांव बढैरा निवासी 15 वर्षीय रोली को डेंगू होने पर भर्ती किया गया। उसके परिजन ने बताया कि 4 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में एक क्लीनिक पर दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को यहां लेकर आए, जांच में डेंगू निकला है।

मरीजों के इंतजार में बैठे रहे चिकित्सक
बृहस्पतिवार को बारिश के चलते मरीज मेडिकल कॉलेज में कम पहुंचे। ऐसे में दंत विभाग, हड्डी विभाग, बाल रोग विभाग सहित अन्य विभागों में चिकित्सक मरीजों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें