फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री दौड़ में जोसिफ व सीमा ने मारी बाजी

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित क्रोस कंट्री में भाग लेते खिलाड़ी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की स्मृति में परिवहन एवं खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। बालक व बालिका वर्ग में 15 सौ मीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ सुबह सात बजे से कराई गई। जोसिफ अली और सीमा अव्वल रहीं।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम अबुल कलाम ने हरी झंडी दिखा कर किया। दौड़ में स्थान पाने वाले सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। परिवहन अधिकारी लछमण प्रसाद ने आभार जताया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन, उपक्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट, दयानंद श्रीवास्तव, किशन, भंवर सिंह मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम
बालक वर्ग में जोसिफ अली प्रथम, कौशलेंद्र द्वितीय, विकास यादव तृतीय, अमित कुमार चतुर्थ, रिंकू वर्मा पंचम, उमेश राजपूत छठवें नबंर आए। बालिका वर्ग में सीमा प्रथम, रंजन राजपूत द्वितीय, कंचन सागर तृतीय, आस्था राजपूत चतुर्थ, चंद्र प्रभा पंचम, दृष्टि राघव ने छठा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें