फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी को बुलाओ तभी हटूंगा ...

Tue, 28 Mar 2017 12:00 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
सड़क पर लेटे बाबा को ले जाती पु‌ल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
योगी को बुलाओ तभी सड़क से हटूंगा। बस चालक के दुर्व्यवहार से आहत एक बाबा सोमवार को चौराहे पर उतर कर सड़क पर लेट गया। इससे जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसकी मान-मनौव्वल की। आखिर में पुलिसवालों ने उसे जबरन वहां से हटाया।
बाबा अनमोल पाराशरी निवासी बदायूं बस से अमावस्या पर गंगा नहाने  जा रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने चालक से बस के सोरों जाने के बारे में पूछा, तो ड्राइवर ने बाबाओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे बिफरे बाबा बिलराम गेट चौराहे पर नीचे उतरे और बस के सामने लेट गए। वह बार-बार योगी को बुलाने की जिद कर रहे थे। बाबा के जमीन पर बस के आगे लेटते ही चौराहे पर जाम लग गया।  चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी ने उन्हें मनाने की कोशिश की। चालक ने भी बाबा से माफी मांगी पर बाबा अपनी जिद पर अड़े रहे। इससे चौराहे पर वाहनों की भीड़ लगने लगी। जाम को देखते हुए यातायात पुलिस कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। मौके पर आई पुलिस बाबा को जीप पर बैठाकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाबा का गुस्सा शांत होने पर उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैया अब बाबा का राज है
 बाबा को जमीन पर लेटा देख उधर से गुजर रहे राहगीर भी अपने हिसाब से टिप्पणी कर रहे थे। कुछ लोग तो कहते सुने गए कि भैया अब प्रदेश में बाबा का राज है। फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें