फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव जलाया

Sat, 29 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या के आरोप में अकाली नेता समेत 16 के खिलाफ केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की सुसराल वालों ने हत्या कर दी। शव का चुपचाप अतिम संस्कार भी कर डाला। मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया। वहीं एसओ ने तहरीर नहीं मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

पचपेड़ा गांव के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक महेश चंद्र की बेटी बेबी की शादी मोहक्कमपुर गांव निवासी युवक से करीब सात साल पहले हुई थी। बेबी एक बेटा और बेटी भी है। मृतका की मां उर्मिला ने बताया कि शादी के बाद से ही बेबी का पति उसे प्रताड़ित करने लगा था। वह शराब पीने का भी लती है। मायके से रुपये लाने का दवाब बनाता था। इंकार करने पर उसकी पिटाई करने लगा था।  पांच महीने पहले बेबी के पिता महेश की मौत के बाद रामकुमार बेबी को और परेशान करने लगा। मां उर्मिला की माने तो शुक्रवार रात पति ने बेबी की गला दबा कर हत्या कर दी। मायके वालों को सूचना दिए बिना शनिवार की सुबह अंतिम संस्कार भी कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंची, तो आरोप है कि दामाद के जान पहचान के लोगों ने उसे गांव में नहीं घुसने दिया। मृतका की मां ने थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला की माने तो वरिष्ठ पुलिस अफसरों को फोन पर सूचना दी तो मारहारा थाने के दो सिपाही खानापूर्ति करने मोहक्कमपुर पहुंचे और पूछताछ के बाद बैरंग लौट आए। एसओ राजू सिंह ने बताया कि पुलिस विवाहिता के मायके और ससुराल गई थी। मायकेवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें