फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी में आग से छह घर जले

Sat, 29 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुन्नगढ़ी में शुक्रवार की रात लगी आग से छह मकान जल गए। लाखों का सामान राख हो गया। जलने से दो पशु मर गए। जबकि दो की झुलसने से हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी में शुक्रवार की रात अचानक सेवा राम के घर में आग लग गई। देखते ही देखते बेकाबू हुई लपटें तोताराम, रोशनलाल, लटूरी आदि के मकानों को भी अपनी जद में ले लिया। इससे एक-एक करके छह मकान जल गए। कपड़े, बिस्तर, बर्तन, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान लपटों की भेंट चढ़ गया। वहीं लपटों की चपेट में आने से भूपाल पुत्र गंगाराम की एक भैंस, एक पड्डा मर गया, दो भैंस झुलस गईं। राम किशोर पुत्र मंगली आदि के बुर्जी बिटोरे भी जल गए। मकानों से उठती लपटें और पीड़ितों की चीख-पुकार से गांव में हड़कंप मच गया। जुटे गांववाले आग बुझाने में जुटे। सूचना पर आए दमकलकर्मियों ने गांववालों के साथ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी? इसकी कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें