फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन बुक कर लूट करने वाले चार बदमाश पकड़े

Sun, 07 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
बदमाश पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार रात थाना सकीट पुलिस, स्वाट टीम ने चार अंतरजनपदीय बदमाशों को पकड़ कर उनके कब्जे से चालक को बंधक बनाकर लूटी गई बोलेरो, तीन तमंचा, नौ कारतूस बरामद किए है। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि सकीट पुलिस, स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर जनपदीय चार बदमाश गांव नाजिरपुर तिराहे से पकड़े। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम राशिद उर्फ करूआ निवासी मोहल्ला  शेरखान थाना निधौलीकलां, अंकुर यादव निवासी रतिभानपुर थाना सिकंदराराऊ हाथरस, अमरपाल उर्फ छोटू  यादव, पवन उर्फ बंटू यादव निवासी नगला रमिया थाना एका फीरोजाबाद बताया। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बोलेरो, तीन तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश दूसरे जिलो में जाकर वाहन बुक करा कर दूसरे जिले में चालक को बंधक बनाकर फेंकने के बाद वाहन लूट ले जाते थे। 
-----
तीन लूट का हुआ खुलासा
1.23 जुलाई को आलोक निवासी भरहैपुर थाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद की पकड़े गए बदमाश बोलेरो बुक कराकर लाए थे, बाद में चालक को बंधक बनाकर सकीट क्षेत्र में फेंककर बोलेरो लूट ले गए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

2. चार अप्रैल को कोतवाली नगर के मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी रिटायर शिक्षक दंपति को बंधक बनाकर बदमाश हजारों की नकदी, लाखों के आभूषण लूट ले गए थे। 
3. 24 मई को थाना सकीट क्षेत्र के आसपुर रोड पर बदमाशों ने साइकिल सवार दंपति से हजारों रुपये की नकदी लूटी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें