फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के बंटवारे में छोटे भाई को गोली मारी

Sun, 07 Aug 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन
जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने घर में घुसकर छोटे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर ने पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। थाना खन्ना के ग्राम पचपहरा निवासी पप्पू यादव ने
विज्ञापन


गांव में ही पांच बीघा जमीन खरीदी थी। उसके दो बड़े भाई महेश्वरी यादव और रमेश यादव जमीन सभी भाईयों के नाम कराने की जिद कर रहे थे। इसमें पप्पू यादव के छोटे भाई राम बहादुर ने उसका पक्ष लिया। इससे दोनों बड़े भाई महेश्वरी और रमेश यादव रंजिश मान गए। रविवार को पप्पू यादव बाहर गया हुआ था। राम बहादुर घर पर अकेला था तभी दोनोें बड़े

भाई महेश्वरी और रमेश यादव ने घर में घुस कर राम बहादुर के साथ अभद्रता की, इससे दोनों भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद नाराज रमेश यादव ने तमंचे से राम बहादुर को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौडे़ तो हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने राम बहादुर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक
विज्ञापन


बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल का जायजा लिया साथ ही थानाध्यक्ष खन्ना को जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पीड़ित ने बड़े भाई महेश्वरी यादव और रमेश यादव के खिलाफ थाना खन्ना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें